देवघर। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर गुरुवार को स्थानीय के.के.एन. स्टेडियम में परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास कराया गया। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री सौरभ कुमार भुवानिया एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रवीण पुष्कर ने संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। अंतिम पूर्वाभ्यास में जैप-5 के जवानों की टुकड़ी के अलावा महिला एवं पुरुष पुलिस जवान, गृह रक्षा वाहिनी के कैडेट तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। सार्जेंट मेजर के नेतृत्व में प्रतिभागियों ने निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार परेड का अभ्यास किया। इस अवसर पर उपायुक्त श्री सौरभ कुमार भुवानिया ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के गौरव और राष्ट्रभक्ति का पर्व है। सभी लोग चेहरे पर आत्मविश्वास, उत्साह और देशप्रेम की ऊर्जा के साथ समारोह को भव्य एवं यादगार बनाने में अपना शत-प्रतिशत योगदान दें। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण के साथ स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा शाम को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें झारखंड की कला-संस्कृति एवं इतिहास के साथ देश की गौरवशाली गाथा को भी प्रस्तुत किया जाएगा। पूर्वाभ्यास के दौरान उप विकास आयुक्त श्री पीयूष सिन्हा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री राहुल कुमार भारती, जिला नजारत उपसमाहर्ता श्री मुकेश कुमार, सार्जेंट मेजर, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी सहित संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। Post navigation झारखंड की अग्निशमन व्यवस्था हुई हाईटेक, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 58 आधुनिक फायर वाहनों को दिखाई हरी झंडी स्वतंत्रता दिवस परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल, डीसी-एसपी ने लिया जायजा