मिनी वाटर टेंडर विथ मिस्ट टेक्नोलॉजी’ से लैस वाहन अब राज्यभर में आग बुझाने और आपदा प्रबंधन को देंगे नई गति। रांची। राजधानी रांची स्थित केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान, गृह रक्षा वाहिनी, धुर्वा में आयोजित “नए अग्निशमन वाहनों के लोकार्पण” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने झारखंड राज्य की अग्निशमन एवं फायर सेफ्टी व्यवस्था को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से “मिनी वाटर टेंडर विथ मिस्ट टेक्नोलॉजी” से लैस 58 अत्याधुनिक अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नागरिकों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। नई तकनीक से सुसज्जित ये वाहन आग लगने की घटनाओं में तेजी से राहत एवं बचाव कार्य करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। विशेष रूप से संकरी गलियों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में इन वाहनों की उपयोगिता अधिक होगी।इन आधुनिक वाहनों के शामिल होने से झारखंड की अग्निशमन सेवा की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। सरकार का उद्देश्य राज्य में फायर सेफ्टी व्यवस्था को तकनीकी रूप से सशक्त बनाकर आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है। Post navigation डीएवी खलारी में रोबोटिक्स की कक्षाएँ प्रारंभ, विद्यार्थियों में उत्साह स्वतंत्रता दिवस परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास, डीसी-एसपी ने लिया जायजा आत्मविश्वास, उत्साह और देशप्रेम के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने का उपायुक्त ने किया आह्वान