गुमला। जिले के रायडीह थाना क्षेत्र में सोलह वर्षीय नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़िता ने परिजनों के साथ रायडीह थाना पहुंचकर आवेदन दिया, जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पीड़िता के अनुसार, वह गत शुक्रवार की रात अपने एक पुरुष मित्र के साथ मरदा मेला घूमने गयी थी. मेला घूमने के बाद जब दोनों घर लौट रहे थे, तभी मरदा नारोटोली मोड़ के पास स्थित एक आम बगीचे में मौजूद आठ से दस युवकों ने उन्हें घेर लिया. आरोप है कि युवकों ने पहले पीड़िता के साथ मौजूद युवक के साथ मारपीट की और फिर नाबालिग को जबरन अपने साथ कुछ दूर ले जाकर दुष्कर्म किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *