गिरिडीह। नगर निगम चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 18 में मतदान खत्म होते ही हिंसक झड़प और गोलीबारी की घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। इस गंभीर मामले को देखते हुए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया और तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी।*एसआईटी गठित, आरोपियों की तलाश तेज*पुलिस प्रशासन ने डीएसपी मुख्यालय के नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है। टीम में एसडीपीओ सदर जीतवाहन उरांव और डीएसपी कौशर अली को भी शामिल किया गया है। एसआईटी ने गोलीबारी की जांच शुरू कर दी है और अलग-अलग टीमों के जरिए संभावित आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी तेज कर दी है।*थाना प्रभारी को हटाया, नया प्रभारी नियुक्त*घटना की गंभीरता को देखते हुए आईजी सुनील भास्कर खुद गिरिडीह पहुंचे और देर रात डीसी रामनिवास यादव व एसपी डॉ. बिमल कुमार के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में सुरक्षा और कानून व्यवस्था की समीक्षा के बाद नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया। उनके स्थान पर रतन कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।विवाद की शुरुआत और गोलीबारीघटना सोमवार सुबह मतदान के पहले घंटे में वार्ड नंबर 18 में हुए मामूली विवाद से शुरू हुई थी, जिसे पुलिस ने शांत करा दिया था। लेकिन मतदान खत्म होने के बाद शाम को वही विवाद फिर भड़क उठा और हिंसक झड़प में बदल गया। गोलीबारी में दो लोग घायल हुए, जिससे पूरे इलाके में डर और तनाव फैल गया। स्थानीय लोगों का आक्रोश और सड़क जाम गोलीबारी के बाद स्थानीय लोग राजू खान के नेतृत्व में सड़कों पर उतर आए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने शिवम और उसके समर्थकों पर घटना का मुख्य आरोप लगाया। देर रात तक चले सड़क जाम को अधिकारियों के आश्वासन और कार्रवाई के भरोसे हटाया गया। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। Post navigation रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस क्रैश, विमान में सात लोग थे सवार जनता की समस्याओं का समाधान को लेकर उप विकास आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश