ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन शुरू हो गये हैं। पाकिस्तान के कराची में हिंसा शुरू हो गई है। अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर हमला किया गया है। चश्मदीदों ने बताया है कि पाकिस्तान की सेना और स्थानीय सिक्योरिटी फोर्स ने अशांति को रोकने के लिए फायरिंग की है। अपुष्ट रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक आठ प्रदर्शनकारी मारे गए हैं, जबकि इस अफरा-तफरी में US दूतावास के तीन स्टाफ घायल हो गए हैं। वहीं पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर ने प्रदर्शनकारियों से सख्ती से निपटने का आदेश दिया है।