देवघर- संजय यादव

देवघर बाबा बैजनाथ की नगरी देवघर में दुमका एसीबी की टीम ने शुक्रवार को देवघर जिला भू अर्जन कार्यालय के कार्यरत प्रधान सहायक को बीस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार भू अर्जन कार्यालय में कार्यरत प्रधान सहायक एक व्यक्ति से जमीन से जुड़े मामले में फाइल को आगे बढ़ाने के एवज में बीस हजार रुपये की मांग किया गया था।

पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत एसीबी से की। दुमका एसीबी शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने पूरे मामले की जांच की और जाल बिछाकर कार्यवाई को सुनिश्चित किया।बताया जा रहा है कि शुक्रवार को जैसे ही प्रधान सहायक ने शिकायत कर्ता से बीस हजार रुपये रिश्वत लिए पहले से घात लगाए एसीबी की टीम ने उसे धर दबोचा। कार्यवाही के दौरान आरोपी के पास से पूरी रिश्वत रकम की बरामदी की गई।वहीं भु अर्जन कार्यालय में एसीबी का छापा के दौरान कर्मी निरंजन और नुनुदेव को गिरफ्तार कर लिया गया।वहीं इसे दुमका रिंग रोड से सम्बंधित मुआवजा के नाम पर घुस लेनें का मामला बताया जा रहा है। वहीं इस घटना मामले को लेकर विभाग में हड़कंप मची हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *