सोमवार से शनिवार तक चलेगा डेंटल ओपीडी, दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक मरीजों को मिलेगा परामर्श।

रांची। राजधानी रांची के नागरमल मोदी सेवा सदन अस्पताल में दंत चिकित्सा से जुड़ी समस्याओं के उपचार एवं परामर्श के लिए मरीजों को एक और सुविधा मिलने जा रही है। अस्पताल में डॉ.सौम्या सहाय (B.D.S.) बतौर कंसल्टेंट डेंटल सर्जन मरीजों को दंत संबंधी विभिन्न समस्याओं के लिए चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराएंगी।अस्पताल में डॉ. सौम्या सहाय का डेंटल ओपीडी सोमवार से शनिवार तक संचालित होगा। मरीज दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे के बीच ओपीडी में पहुंचकर दांतों एवं मुंह से संबंधित समस्याओं की जांच और उपचार संबंधी सलाह ले सकते हैं। एक ही स्थान पर दांतों से जुड़ी कई सुविधाएं डॉ.सौम्या सहाय के ओपीडी में दांतों की सामान्य जांच के अलावा कई प्रकार की दंत चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। इनमें रूट कैनाल ट्रीटमेंट (RCT), टीथ व्हाइटनिंग, स्केलिंग एवं पॉलिशिंग, डेंटल फिलिंग, दांत निकालना (Extraction), डेंचर्स तथा क्राउन एवं ब्रिज जैसी सेवाएं शामिल हैं। दांतों में दर्द, सड़न, मसूड़ों से जुड़ी परेशानी, दांतों पर जमा गंदगी, दांतों के रंग में बदलाव अथवा टूटे और खराब दांतों से संबंधित समस्या वाले मरीज विशेषज्ञ से परामर्श ले सकते हैं। चिकित्सकों के अनुसार दांतों और मसूड़ों की नियमित जांच से कई समस्याओं की समय रहते पहचान की जा सकती है। दांतों में लगातार दर्द, संवेदनशीलता, मसूड़ों से खून आना, मुंह से दुर्गंध या दांतों में सड़न जैसी समस्या होने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लेना महत्वपूर्ण माना जाता है। नागरमल मोदी सेवा सदन अस्पताल में डेंटल ओपीडी शुरू होने से रांची और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को दंत चिकित्सा संबंधी परामर्श एवं उपचार के लिए सुविधा उपलब्ध होगी। परामर्श के लिए संपर्क अस्पताल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार हेल्पलाइन/पूछताछ नंबर 7759940007 जारी किया गया है। वहीं व्हाट्सऐप कंसल्टेशन के लिए 7903584563 नंबर उपलब्ध कराया गया है। मरीज ओपीडी में आने से पहले इन नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ओपीडी समय: दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तकदिन: सोमवार से शनिवारस्थान: नागरमल मोदी सेवा सदन अस्पताल, रांची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *