झारखंड के कई जिलों में हाथियों का आंतक थमने का नाम नहीं ले रहा है. हाल ही के दिनों जंगली हाथियों ने बोकारो में कई लोगों को मौत के घाट उतारा था अब हाथियों ने हजारीबाग जिले में जमकर उत्पात मचाया है. और 6 लोगों को रौंदकर मार डाला है. बता दें, यह पूरा मामला जिले के चुरचू प्रखंड क्षेत्र स्थित गोंदवार गांव है जहां 12 फरवरी 2026 (गुरुवार) की रात हाथियों ने 6 लोगों को रौंदकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया है. मृतकों में 4 लोग एक ही परिवार के सदस्य है. हाथी के हमले से घायल एक की इलाज के दौरान मौत हुई. इस घटना से पूरे गांव में कोहराम मचा है साथ ही हाथियों के आतंक से गांव में लोग दहशत में हैं. Post navigation रांची में देर रात चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, पुलिस अधिकारियों को देख वाहन चालकों में हड़कंप झारखंड विधानसभा बजट सत्र के दौरान मंत्री-विधायकों पर हमले की आशंका, पूरे राज्य में अलर्ट जारी