देवघर । साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस कप्तान सौरभ के निर्देश पर एक बड़ी कार्रवाई की गई, DY. SP राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में पथरोल थाना क्षेत्र के गोविंदपुर में छापेमारी कर 4 शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया, गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को मौके से दबोच लिया, गिरफ्तार आरोपियों के पास से 4 मोबाइल फोन, 7 सिमकार्ड और 57 हजार रुपये नकद बरामद किए गए, बरामद मोबाइल और सिमकार्ड का उपयोग ऑनलाइन ठगी की वारदातों में किया जा रहा था, पुलिस कप्तान सौरभ ने साइबर अपराध पर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में सक्रिय साइबर गिरोहों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा, DY. SP राजा कुमार मित्रा ने बताया कि तकनीकी टीम की सहायता से आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी, जैसे ही ठगी की योजना की पुष्टि हुई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया,पुलिस गिरफ्त में आए साइबर ठगों को जेल भेजनें कि तैयारी में जुट गई है,देवघर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी की सूचना तुरंत पुलिस को दें Post navigation देवघर नशे के सौदागरों पर देवघर पुलिस का शिकंजा, 317 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार मांडर थाना क्षेत्र अंतर्गत हेसई सेसई गांव में अवैध मिनी नकली शराब फैक्टरी का भंडाफोड़