देवघर । नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस कप्तान सौरभ के निर्देश पर जसीडीह थाना क्षेत्र से एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, देवघर पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर मिली, आपको बताते चलें कि पुलिस कप्तान सौरभ को सूचना मिली थी कि आसनसोल से ब्राउन शुगर लाकर देवघर में खपाई जा रही है, सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कप्तान सौरभ ने त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया, जिसके बाद SDPO देवघर और जसीडीह थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर अजय मार्डी नामक व्यक्ति को धर दबोचा, गिरफ्तार अजय मार्डी पश्चिम बंगाल के आसनसोल का रहने वाला बताया जा रहा है, पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि अजय ब्राउन शुगर को आसनसोल से लाकर अवैध रूप से देवघर में बेचता था, खासकर नगर थाना क्षेत्र के कई युवकों को उसने नशे की लत लगा दी थी, जिससे युवा पीढ़ी बर्बादी की ओर बढ़ रही थी, पुलिस ने आरोपी के पास से कुल 317 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की है, जब्त ब्राउन शुगर का कुल वजन करीब 130 ग्राम बताया जा रहा है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 50 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है, पुलिस कप्तान सौरभ ने कहा है कि देवघर को नशामुक्त बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है, उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, एसपी सौरभ के नेतृत्व में जिले में लगातार साइबर अपराध और मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है, इस कार्रवाई से नशा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है, पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है, साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि देवघर में और किन-किन स्थानों पर इसकी सप्लाई की जाती थी, पुलिस कप्तान सौरभ ने युवाओं और अभिभावकों से अपील की है कि नशे से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, देवघर पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई को नशे के खिलाफ अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *