गिरिडीह। डुमरी थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। डुमरी फुसरो रोड के घुटवाली इलाके में स्थानीय लोगों ने अधजला शव देखा, जिसे पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने शव की पहचान पूर्व गिरिडीह जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो के रूप में की है।
यह मामला निमियाघाट थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
परिजन और ग्रामीणों में भारी आक्रोश, सड़क जाम,
घटना की खबर फैलते ही राकेश महतो के परिजन और आसपास के ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने अपने गुस्से और दुख का इजहार करते हुए डुमरी फुसरो रोड जाम कर दिया। लोगों का कहना है कि उन्हें न्याय चाहिए और मामले की पूरी जांच होनी चाहिए।

पुलिस जांच में जुटी, हत्या के कारण अज्ञात
पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि राकेश महतो की हत्या कैसे और क्यों हुई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज, ग्रामीणों और आस-पास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही मामले के सच का पर्दाफाश होगा और दोषियों को सलाखों के पीछे लाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *