राँची। रातू प्रखंड के तत्वाधान में माँ काली मंदिर के 25वें वर्षगांठ समारोह के अवसर पर आज भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धा और भक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।कार्यक्रम में युवा नेता ओम शंकर गुप्ता भी शामिल हुए। उन्होंने मंदिर परिसर पहुँचकर माँ काली के दर्शन किए और क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मंदिर समिति के सदस्यगण, ग्रामीण एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर पहुँची, जहाँ विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न की गई। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति एवं स्थानीय युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पूरे कार्यक्रम में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था और 25वें वर्षगांठ का यह आयोजन रातू क्षेत्र के लिए एक यादगार क्षण बन गया। Post navigation डुमरी में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष का मिला अधजला शव, इलाके में सनसनी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पलामू दौरा डेढ़ दशक बाद आगमन, सिविल कोर्ट का निरीक्षण और पौधारोपण से दिया पर्यावरण संदेश