राँची । चाईबासा के सारंडा जंगल में आईईडी ब्लास्ट में घायल हुए कोबरा बटालियन के दो जवानों की हालत को देखते हुए तुरंत रांची एयरलिफ्ट किया गया। दोनों को रांची के राज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर नजर रखे हुए है।हेलीकॉप्टर से पहुंचाए गए रांची छोटा नागरा थाना इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी में विस्फोट हुआ था। धमाके में दो जवान घायल हो गए। मौके पर मौजूद अन्य जवानों ने बिना देर किए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और घायल साथियों को सुरक्षित बाहर निकाला। पहले नजदीकी कैंप में प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन बेहतर इलाज की जरूरत को देखते हुए दोनों को हेलीकॉप्टर से सीधे रांची भेजा गया। सुरक्षा कारणों से पूरे एयरलिफ्ट ऑपरेशन को तेजी और गोपनीयता के साथ अंजाम दिया गया। हालत स्थिर, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चाईबासा एसपी अमित रेणु के अनुसार दोनों जवानों की हालत फिलहाल स्थिर है। अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम इलाज कर रही है और लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।ऑपरेशन अब भी जारी जिस इलाके में यह ब्लास्ट हुआ, वहां सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी गई है और बम निरोधक दस्ता जंगल में छिपाए गए अन्य संभावित आईईडी की तलाश में जुटा है। Post navigation उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पलामू दौरा डेढ़ दशक बाद आगमन, सिविल कोर्ट का निरीक्षण और पौधारोपण से दिया पर्यावरण संदेश कुॅडूख उरांव जनजाति का मातृभाषा है, सुखदेव भगत