मेदिनीनगर। पलामू: लगभग डेढ़ दशक के लंबे अंतराल के बाद महेश शरदचंद्र सोनक, मुख्य न्यायाधीश, झारखंड उच्च न्यायालय शनिवार को पलामू व्यवहार न्यायालय पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी एवं उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल सत्य प्रकाश भी मौजूद थे।न्यायालय परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा, उपायुक्त समीरा एस और पुलिस अधीक्षक रिश्मा रमेशन ने उनका स्वागत किया। पुलिस बल ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मान प्रकट किया।
मुख्य न्यायाधीश ने सिविल कोर्ट के विभिन्न कक्षों, न्यायिक पदाधिकारियों के कोर्ट व चैंबर, जिला विधिक सेवा प्राधिकार कक्ष तथा दस्तावेजों के रख-रखाव का बारीकी से निरीक्षण किया। परिसर की साफ-सफाई और कमल पुष्प वाटिका को देखकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया और कहा कि यहां आकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई।दौरे के दौरान मुख्य न्यायाधीश, उनकी धर्मपत्नी, उपायुक्त एवं एसपी ने सिविल कोर्ट स्थित पुष्प वाटिका में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस अवसर पर कुटुंब न्यायालय, विभिन्न न्यायिक पदाधिकारी, अभियोजन पदाधिकारी, अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मुख्य न्यायाधीश के आगमन को लेकर न्यायालय परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *