हजारीबाग। नगर निगम चुनाव के मद्देनजर संत कोलंबस कॉलेज, हजारीबाग परिसर में संचालित डिस्पैच सेंटर का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पोलिंग पार्टियों से मिलकर चुनाव संबंधी तैयारियों एवं संचालित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मतदान कर्मियों द्वारा सामग्री मिलान की प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा मतपेटिका को खोलने एवं बंद करने की विधि की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उपायुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी प्रक्रियाएँ निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाएं ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो सके।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक भी उपस्थित रहे और सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की।
निरीक्षण उपरांत उपायुक्त ने मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए डिस्पैच सेंटर में चल रही गतिविधियों की जानकारी साझा की तथा सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *