रांची। खेलगांव थाना क्षेत्र के आनंद विहार स्थित केपी स्कूल के पास 19 फरवरी की सुबह मिली युवक की लाश मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। करीब 15-16 साल पुराने प्रेम संबंध को लेकर रची गई साजिश के तहत 4 लाख रुपए की सुपारी देकर हत्या कराई गई थी। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।एक देशी कट्टा भी बरामद किया गया है।बताते चलें19 फरवरी को सुबह खेलगांव थाना क्षेत्र के आनंद विहार के केपी स्कूल के पास एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। पहचान कांटाटोली रजा कॉलोनी निवासी आशिफ अंसारी के रूप में हुई थी।
वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में गठित टीम ने जांच शुरू की। अनुसंधान में सामने आया कि मृतक आशिफ अंसारी का आनंद विहार निवासी बिउला टोप्पो के साथ पिछले 15-16 वर्षों से प्रेम संबंध था। इस रिश्ते से बिउला के पति जोन्सन मिंज नाराज और परेशान रहता था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि जोन्सन मिंज ने अपने मित्र दीपक अग्रवाल के साथ मिलकर आशिफ की हत्या की साजिश रची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *