रांची। मांडर मे परिवारिक विवाद और फटकार से नाराज होकर बिहार के रोहतास जिले की एक सोलह वर्षीय नाबालिग किशोरी घर छोड़कर मांडर पहुंच गई। सोमवार को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए किशोरी को सुरक्षित संरक्षण में ले लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोरी रोहतास जिला अंतर्गत सासाराम के कंचनपुर गांव की निवासी है। मांडर क्षेत्र में एक स्थानीय शिक्षिका ने एक अनजान किशोरी को संदिग्ध स्थिति में घूमते देखा, जिसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना मांडर थाना को दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी को अपने संरक्षण में लेते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) के सहयोग से चुटिया स्थित प्रेमाश्रय भेजा गया। डालसा के सदस्यों द्वारा किशोरी के परिजनों को उसकी सकुशलता की जानकारी दे दी गई है।बताया जाता है कि घर में मेहमानों के मोबाइल चोरी की घटना के बाद परिजनों द्वारा डांट-फटकार और मारपीट से आहत होकर किशोरी पहले सासाराम पहुंची और वहां से ट्रेन के माध्यम से रांची आ गई।फिलहाल किशोरी सुरक्षित है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। Post navigation व्यवसाय, कृषि, ग्रामीण विकास सहित हरेक क्षेत्र में बैंक की भूमिका महत्वपूर्ण मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते और बाबूलाल सोरेन के पुत्र वीर सोरेन का हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में आकस्मिक निधन