रांची। सोरेन के परिवार से जुड़ी एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। उनके पोते एवं बाबूलाल सोरेन के बड़े पुत्र वीर सोरेन (21 वर्ष) का हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में आकस्मिक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वीर कुल्लू में बर्फबारी का आनंद ले रहे थे। स्केटिंग करने के बाद जब वे होटल लौटे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथियों ने स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन हालात इतने गंभीर थे कि उन्हें अस्पताल तक ले जाने का अवसर नहीं मिल सका और होटल में ही उनका निधन हो गया। इस दुखद घटना की जानकारी स्वयं चंपई सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की। खबर मिलते ही राजनीतिक एवं सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।वीर सोरेन के असमय निधन से परिवार, शुभचिंतकों और समर्थकों में गहरा शोक है। लगतार उनके घर पर लोगो का पहुंचना जारी है । दिवंगत वीर के बारे मे जानने के लिए सब बहुत व्याकुल है। उनके घर वालो का रो- रो कर बुरा हाल है । Post navigation परिजनों की डांट से आहत नाबालिग रोहतास से निकलकर मांडर पहुंची पुलिस ने रखा सुरक्षित आज का राशिफल करे यह काम,आज शिवलिंग पर गन्ना का रस चढ़ाने से आर्थीक लाभ होगा है।