रांची बुंडू । पुलिस की टीम ने चोरी किए गए 9 मोटरसाईकिल बरामद किया है। साथ ही इस चोर गिरोह के 3 चोरों को भी गिरफ्तार किया है. इतना ही नहीं पुलिस ने एक ट्रैक्टर भी बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए तीनों चोर बुंडू थाना के भेत्र के ही रहने वाले हैं। गिरफ्तार चोरों के नाम – राकेश अहीर, जीतलाल महली और भूपेश महतो है। ये तीनों चोर काफी समय से बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। बुंडू थाना के इंस्पेक्टर राम कुमार वर्मा ने इसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि इससे संबंधित गुप्त सूचना अधिकारियों को मिली थी कि बुंडू के ताऊ इलाके बाइक खरीद-बिक्री की तैयारी चल रही है, और सभी बाइक चोरी के ही हैं। सूचना मिलने के बाद एसआईटी टीम गठित कर ताऊ इलाके में चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान में ही एक व्यक्ति बाइक के साथ पकड़ा गया। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो पूरे चोर गिरोह का खुलासा हुआ। फिर उसकी निशानदेही पर गिरोह के 3 चोर 9 बाइक के साथ पकड़े गये। इतना ही नहीं एक ट्रैक्टर भी पुलिस ने बरामद किया है। सभी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में पुलिस ने भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *