रिपोर्टर- संजय यादव देवघर झारखंड चिकित्सा व जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला शाखा के कुष्ठ आश्रम रोड स्थित कार्यालय में जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र की अध्यक्षता में देवघर के नवनिर्वाचित महापौर रवि राउत का अभिनंदन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.जिसमें संघ के पदाधिकारियों ने पगड़ी पहनाकर, अंग वस्त्र शाल ओढ़ा कर, बुके देकर और माल्यार्पण कर उनका उनका अभिनंदन और सम्मान किया. उनको शुभकामनायें दी. इस अवसर पर महापौर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारी हमारे परिवार के सदस्यों की तरह हैं और वार्ड के चुनाव से लेकर इस चुनाव में भी उनका प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोग मिला है. स्वास्थ्य कर्मचारियों को मेरा सहयोग हमेशा प्राप्त होगा.वहीं जिलाध्यक्ष ने संघ कार्यालय के जीर्णोद्धार में सहयोग करने और नगर निगम के अधीन संचालित अटल मुहल्ला क्लीनिकों सहित शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन विसंगतियों को दूर करने का आग्रह किया.महावीर ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया.इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र, संजीव कुमार मिश्र,अरुण यादव, बुद्धि नाथ झा, विश्व नाथ बक्शी का अहम योगदान रहा .कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारी अरुण कापरी,अरुण प्रसाद यादव,संजीव कुमार मिश्र सौरभ रिचर्ड अरूण कुमार चौधरी, विष्णु कुँवर,सविता कुमारी, अनिमेष घोष,अनिल कुमार गुप्ता,पारस नाथ अंबे,विश्वनाथ बक्शी, कुमार अभिषेक, रोबर्ट मुर्मू, आलोक कुमार,बुद्धि नाथ झा, पुनीत कुमार यादव,कुनाल गुप्ता,अनिल कुमार यादव, अनुपम सिंह, विकास कुमार, नीरज राव, पंचम दास, शैलेश कुमार,अनूप झा चन्दन कुमार, अक्षय कुमार, विवेक कुमार, पिंटू कुमार, गीता मरांडी, शालिनी कुमारी, सीता कुमारी,रेखा चौधरी, नीलम शेट्टी, आरती कुमारी,मंजू कुमारी, अनुराधा कुमारी, ममता कुमारी, नूतन कुमारी कुसुम लता, अनूप झा,हरिशंकर दास, कृष्णा पंडित समेत अन्य लोग उपस्थित थे। Post navigation बुंडू थाना की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़ युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राहुल चन्द्रवंशी ने सभी को झामुमो का पट्टा पहना कर पार्टी में किया स्वागत