देवघर- संजय यादव अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर द्वारा अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा , सचिव कंचन मूर्ति एवं प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर रश्मि रंजन झा के संयुक्त नेतृत्व में साड़ी वॉकाथन का भव्य आयोजन किया गया। इस अनोखे आयोजन में देवघर की लगभग लगभग 400 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर महिला शक्ति, स्वास्थ्य जागरूकता और एकजुटता का संदेश दिया।इस वॉकाथन का मुख्य उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का उत्सव मनाने के साथ-साथ महिलाओं के बीच सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसमें ट्रैक सूट के स्थान पर साड़ी को प्राथमिकता दी गई, जो भारतीय संस्कृति और परंपरा की गरिमा का प्रतीक है। देवघर की महिलाओं ने साड़ी पहनकर इस वॉकाथन में भाग लेते हुए यह संदेश दिया कि भारतीय नारी अपनी परंपरा और संस्कारों के साथ भी हर क्षेत्र में नई उड़ान भर सकती है।वॉकाथन की शुरुआत इंडोर स्टेडियम से हुई, जिसे समाजसेवी रीता चौरसिया ने इनर व्हील क्लब की सदस्यों के साथ संयुक्त रूप से फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। यह वॉकाथन इंडोर स्टेडियम से प्रारंभ होकर VIP चौक, टावर चौक होते हुए राय कंपनी मोड़ से गुजरकर आर मित्रा स्कूल में जाकर संपन्न हुई।मार्ग में मॉर्निंग वॉक ग्रुप द्वारा महिलाओं के बीच पानी और टॉफी का वितरण किया गया, जिससे प्रतिभागियों की थकान दूर हो सके। वॉकाथन प्रारंभ होने से पूर्व choreographer आर्यन चौधरी द्वारा अपने टीम के साथ महिलाओं का वार्म-अप और जुम्बा कराया गया। संगीत की धुन पर महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया, जिससे कार्यक्रम का वातावरण ऊर्जा और उल्लास से भर गया।आर मित्रा स्कूल परिसर पहुंचने पर प्रतिभागियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यहां गोल्ड जिम की ओर से सभी महिलाओं को स्वागत स्वरूप जूस प्रदान किया गया। विद्यालय के प्रांगण में महिलाओं के लिए सुसज्जित मंच और बैठने की सुंदर व्यवस्था की गई थी, जहां सभी प्रतिभागियों ने पहुंचकर अपना स्थान ग्रहण किया। सभी प्रतिभागियों को को मेडल और प्रशस्ति पत्र सम्मान स्वरूप दिया गया ,साथ ही स्नेक्स भी प्रदान किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में आर मित्रा स्कूल के अरविंद सर का विशेष योगदान रहा। उन्होंने न केवल विद्यालय परिसर उपलब्ध कराने में सहयोग किया, बल्कि विद्यालय की 25 एन. सी. सी कैडेट छात्राओं को भी आयोजन में सहयोग के लिए लगाया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखने में सराहनीय भूमिका निभाई।मंच से सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत क्लब अध्यक्षा ज्ञानी मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों और संस्थाओं से जुड़ी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।कार्यक्रम में मंच पर बूगी वूगी डांस एकेडमी के बच्चों द्वारा महिला दिवस के अवसर पर एक शानदार सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित सभी महिलाओं को भावविभोर कर दिया। . इसके पश्चात कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी स्पॉन्सर्स को मंच पर आमंत्रित कर अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया जिनके नाम क्रमशः इस प्रकार है भारती बुक सेलर -निरंजन गुप्ता , बाबा जल जयप्रकाश चौधरी डॉक्टर रिता ठाकुर, राष्ट्रीय स्वयंसेवी संगठन की आशा देवी, फाउंडेशन विद फन प्ले स्कूल -अर्पणा सिंहा , गोल्ड जिम- मिस्टर विवेक,त्रिदेव हॉस्पिटल- डॉ नमिता, जीवन अक्षय -डॉ मंजू बैंकर झा फाउंडेशन – रश्मि रंजन झा, शिवशक्ति ब्यूटिक , बूगी वूगी डांस एकेडमी राधा मेकओवर, एम. टू फोटोग्राफी एवं क्लब मेंबर अभियंता अंजू बैंकर! संदिपनी पब्लिक स्कूल -कंचन मूर्ति इस विशेष अवसर पर देवघर की महिला राष्ट्रीय पुरुष्कृत श्वेता शर्मा को भी मंच पर उनकी उपलब्धियां के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।इस आयोजन में इंडोर स्टेडियम के खेल पदाधिकारी आशीष झा एवं नवीन जी का भी सहयोग के लिए अभिवादन किया गया।कार्यक्रम का प्रभावशाली मंच संचालन अर्चना सिंहा ने किया, जबकि पूरे आयोजन के दौरान प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर रश्मि रंजन ने व्यवस्थाओं का कुशल संचालन किया।कार्यक्रम के अंत में डॉ. रीता ठाकुर, ने महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर के प्रति विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बहुत सरल और प्रभावी तरीके से महिलाओं को इसके लक्षण, बचाव और समय पर जांच के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम में क्लब की सक्रिय सदस्य निशा गुप्ता, सावित्री गुप्ता, निशा जयसवाल, सरिता अग्रवाल, रेखा सिंघानिया, नमिता भगत, मिनी दास, अर्पणा सिंहा, अर्चना सिंह, सुषमा रानी, सोनिका चौधरी सहित अन्य सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।अंत में कोर्डिनेटर रश्मि रंजन झा ने साड़ी वकाथान को सफलता पूर्वक करने के लिए अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा को बधाई देते हुए सभी स्पॉन्सर्स, सहयोगियों, क्लब सदस्यों और मीडिया प्रतिनिधियों, के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।समग्र रूप से यह आयोजन महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता और भारतीय संस्कृति के सम्मान का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया। Post navigation युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राहुल चन्द्रवंशी ने सभी को झामुमो का पट्टा पहना कर पार्टी में किया स्वागत जनता दरबार के आयोजन मे जिलास्तर के अधिकारी और कर्मी रहे मौजूद