देवघर-संजय यादवदेवघर झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के देवघर युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष नितिन राऊत और पार्टी नेता महादेव पासवान के नेतृत्व में स्थानिय राउत नगर में एक कार्यक्रम आयोजित कर बड़ी संख्या में युवाओं को पार्टी की सदस्यता दिलवाई गयी।इस दौरान मुख्य रूप से युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राहुल चंद्रवंशी,सचिव प्रकाश पांडे,उपाध्यक्ष वैभव चंद्रवंशी,अनीस कुमार,पंकज कुमार,अक्षय यादव सहित युवा मोर्चा के कई सदस्य मौके पर मौजूद थे। वहीं मौके पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राहुल चन्द्रवंशी ने सभी को झामुमो का पट्टा पहना कर पार्टी में स्वागत किया। वहीं राहुल चंद्रवंशी ने कार्यक्रम को लेकर कहा कि राज्य के मुखिया सह पार्टी नेता हेमंत सोरेन के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है,खास कर युवाओं में ज्यादा उत्साह है।हेमंत सोरेन के जनहित के कार्यों से प्रभावित हो कर लोग पार्टी से जुड़ रहें हैं और देवघर जिला में लगातार पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है।वहीं इस दौरान कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष युवा, समेत अन्य लोग उपस्थित थे। Post navigation नवनिर्वाचित महापौर रवि राउत का अभिनंदन सह सम्मान समारोह का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इनर व्हील क्लब देवघर द्वारा भव्य “साड़ी वॉकाथन”, सर्वाइकल कैंसर जागरूकता का दिया संदेश