देवघर- संजय यादव देवघर। स्टेट बार काँसिल के मेम्बर के लिए गुरुवार को चुनाव सम्पन्न हुआ वहीं इसी क्रम में देवघर कोर्ट परिसर में भी मतदाताओं में काफी गहमा गहमी देखा गया।वहीं मौके पर सभी अधिवक्ता बारी -बारी से वार कोंलिसल के मेंबर चयन के लिए मतदान किया।वहीं इस सम्वन्ध में देवघर जीपी धनंजय मंडल ने बताया कि आज स्टेट बार काँसिल के मेंबर का चुनाव सम्पन्न हो गया है।पूरे झारखंड में लगभग एक सो कैंडिडेट खड़े हुए हैं।इसमें 5 महिलाओं के लिए आरक्षित है बाकी 18 पुरुष का चयन होना है।कह सकते हैं कुल मिलाकर 23 उम्मीदवार इसमें चुनाव जीतकर आएंगे।आज चुनाव को लेकर देवघर कोर्ट सहित पूरे राज्य में गहमा गहमी रही है।देवघर में भी शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न हो गया है।बताते चलें कि देवघर कोर्ट से भी पांच केंडिडेट है जिनमें बालेश्वर सिंह,नीरज सिन्हा,दिलीप सिंह,कौशिक जी और अमर सिंह शामिल हैं। मौके पर इस चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह दिखा और सभी कतावद्ध हो बारी बारी से अपना मतदान करते दिखे।वहीं सुरक्षा की दृष्टकोण से भी बेहतर इंतजाम किया गया था। Post navigation मेड डेंस डेन्टल एंड हेल्थकेयर का भव्य उद्घाटन जनता दरबार का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया