देवघर-संजय यादव

देवघर में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया है। वहीं देवघर –जसीडीह मुख्य मार्ग स्थित रेमंड शोरूम के ऑपोजिट में मेड डेंस डेन्टल एंड हेल्थकेयर का गुरुवार को भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में देवघर नगर निगम के नव निर्वाचित मेयर रवि राउत उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वालित कर क्लीनिक का उद्घाटन किया गया इस मौके पर क्लिनिक की संचालिका डॉ. प्रांजलि राज इनके पति प्रेम प्रकाश यादव सहित कई गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान मेयर रवि राउत ने कहा कि शहर में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का बढ़ना एक सकारात्मक पहल है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह डेन्टल एंड हेल्थकेयर सेंटर लोगों को बेहतर और आधुनिक दंत चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराएगा।वहीं डॉ. प्रांजलि राज ने बताया कि क्लिनिक में दांतों से जुड़ी विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए आधुनिक मशीनें और सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा। मौके पर किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र यादव, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मुकेश यादव समेत डेंटल संचालक के सभी परिवार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *