देवघर प्रतिनिधि संजय यादव देवघर-झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के बैनर तले देवघर जिला के सभी मनरेगा कर्मी अपने मांगों के समर्थन में समाहरणालय के गेट के निकट अनिश्चितकालीन हड़ताल के दूसरे दिन सरकार के विरोध में धरना प्रदर्शन किया।धरना स्थल पर संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सत्यम कुमार सिंह ने कहा कि सरकार बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ डील करने में व्यस्त है।सरकार में बैठे लोग सिर्फ अपना नफा नुकसान देख रहे हैं इन्हें मनरेगा कर्मियों के दुख दर्द से कोई लेना-देना नहीं है।जब तक हमें स्थायीकरण,ग्रेड पे एवं अन्य वेनिफिट नहीं दिया जाता है तब तक हड़ताल जारी रहेगा। धरना स्थल पर संबोधित करते हुए भावेश कुमार ने कहा कि राज्य मनरेगा कोषांग में कार्यरत मनरेगा कर्मियों के तर्ज पर प्रखंडों में कार्यरत मनरेगा कर्मियों को भी वेतनमान दिया जाए।वही इन्होंने कहा कि सरकार को गरीब मनरेगा कर्मियों की सुधि लेनी चाहिए।लाखों परिवार का पेट पालने वाले मनरेगाकर्मी अंत मे स्वयं भूखे रह जाते हैं।सरकार इसके लिए पूरी तरह जिम्मेदार है,अगर समय रहते सरकार सचेत नहीं होती है तो सरकार को मनरेगा कर्मियों की आह लगेगी।जिला संयोजक अमित सिंह ने कहा कि सभी कर्मियों ने सरकार की ईंट से ईंट बजाने के लिए कमर कस लिया है अब निर्णय लेकर ही रहेंगे।इस दौरान मौके पर जितेंद्र कुमार झा,पंकज शर्मा,गुंजन कुमार दुबे,मुकेश कुमार चौधरी,सुधांशु शेखर सिंह सहित दर्जनों मनरेगाकर्मी मौजूद थे। Post navigation राँची l एसएसपी राकेश रंजन देर रात अचानक सड़कों पर उतरे।सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, PCR-2 के दो पुलिस पदाधिकारी सस्पेंड। विकास भवन के सभागार में नव निर्वाचित मेयर और वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण