देवघर प्रतिनिधि संजय यादव

देवघर समाहरणालय स्थित विकास भवन के सभागार में नव निर्वाचित मेयर और वार्ड पार्षदों को शपथ ग्रहण करवाया गया।इस दौरान मौके पर प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार ने नव निर्वाचित महापौर रवि राउत को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई।इसी क्रम में मौके पर उपस्थित निर्वाचित वार्ड पार्षदों को भी शपथ ग्रहण करवाया गया।निर्धारित तिथि के अनुसार सुबह दस बजते बजते सभी नव निर्वाचित वार्ड पार्षद समाहरणालय परिसर अपने समर्थकों के साथ पहुंच चुके थे,सभी में खासा उत्साह भी देखा गया।

वहीं शपथ ग्रहण के बाद मेयर रवि राउत ने पत्रकारों से बात करते हुए निगम की जनता को धन्यवाद दिया और कहा कि जरूरत के हिसाब से प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र में कार्य किया जाएगा।वहीं पूनासी जलाशय योजना से निगम क्षेत्र के लोगों को पानी मिले इसमें कहां दिक्कत है इन सभी चीजों को दूर कर लोगों को पेय जल पहुंचना सबसे पहली कार्य रहेगी। साथ ही विकास के रुकी हुई योजनाओं को पूरा किया जाएगा।वहीं रवि राउत ने कहा कि वार्ड पार्षदों के साथ एक बैठक कर एक नई नीति बनाकर निगम क्षेत्र में विकास के आयाम को गढ़ना है।वहीं इस दौरान मौके परसंथाल परगना प्रमंडलीय कमिश्नर संजय कुमार,देवघर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा,उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश प्रसाद सिंह,रणवीर सिंह,डीपीआरओ सहित विभागीय अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *