राँची/खलारी ।

19 मार्च से आठवीं तक की कक्षाएँ प्रारंभ ।

डीएवी स्कूल खलारी में आज से नये सत्र 2026 – 27 की शुरुआत की गई। आज से नर्सरी कक्षा से आठवीं तक के बच्चों की कक्षाओं का पहला दिन था, जिसमें लगभग 95% बच्चे विद्यालय की नई यूनिफॉर्म पहनकर आए । सभी बच्चों का विद्यालय के मुख्य द्वार पर चंदन तिलक लगाकर स्वागत किया गया, साथ ही प्रार्थना सभा में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन करवाया गया जिसमें बच्चों ने आहुतियाँ दीं।

उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य डॉ कमलेश कुमार ने वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को बधाई दी । साथ ही उन्होंने सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए अपेक्षा की कि आने वाले सत्र में वे और अधिक अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

सभी शिक्षकों ने भी बच्चों का हर्ष ध्वनि से तालियाँ बजाकर सत्र के प्रथम दिवस पर स्वागत किया । बच्चे और अध्यापक दोनों एक दूसरे को देखकर प्रसन्न नजर आए । इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *