देवघर प्रतिनिधि संजय यादव

देवघर राष्ट्रीय महिला आयोग की माननीय अध्यक्ष विजया रहाटकर द्वारा दीप प्रज्वलित कर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (मानव तस्करी विरोधी) जागरूकता कार्यशाला का शुभारंभ सूचना भवन सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ उपस्थित थे।

इस दौरान मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध को रोकने और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को सूचना भवन के सभागार में एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पुलिस विभाग, सामाजिक संगठनों तथा स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान माननीय अध्यक्ष ने बताया कि मानव तस्करी एक संगठित अपराध है, जिसमें लोगों को बहला-फुसलाकर या जबरदस्ती मजदूरी, देह व्यापार या अन्य अवैध गतिविधियों में धकेल दिया जाता है। उन्होंने कहा कि इस अपराध को रोकने के लिए समाज के हर वर्ग की जागरूकता और सहयोग आवश्यक है।

आगे उन्होंने अधिकारियों व लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें कहीं भी मानव तस्करी से संबंधित कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। साथ ही बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने का भी संदेश दिया।इसके अलावा कार्यशाला के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए समाज को सतर्क रहने की आवश्यकता है एवं लोगों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। साथ ही आरपीएफ के द्वारा बच्चों, महिलाओं व मानव तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि आप सभी का कार्य काबिले तारीफ है इससे समाज में साकारात्मक संदेश जा रहा है एवं लोगों को उनके जिम्मेवारी का एहसास करा रहा है।

आगे कार्यशाला के दौरान रेलवे के अधिकारियों ने मानव तस्करी की पहचान के संकेतों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति बच्चों या महिलाओं को संदिग्ध परिस्थितियों में ले जाता हुआ दिखाई दे, घबराया हुआ बच्चा दिखाई दे या कोई व्यक्ति गलत जानकारी दे रहा हो, तो तुरंत आरपीएफ या पुलिस को सूचना देनी चाहिए। मौके पर उप विकास आयुक्त पियूष सिन्हा, नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, उप नगर आयुक्त सागरी बराल, जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेष कुमार प्रियदर्शी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, जिला योजना पदाधिकारी मुकेश कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीतिलता किस्कू, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कुमारी रंजना, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग सरीता भारती, असिस्टेंट कमान्डेंन्ट आरपीएफ (आसनसोल) पूनम रानी, इन्स्पैक्टर आरपीएफ जसीडीह देवनारायण, सब इंस्पैक्टर आरपीएफ जसीडीह संतोष कुमार के साथ-साथ संबंधित विभाग के अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, गैर सामाजिक संगठन आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *