देवघर जिले में साइबर अपराध के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है, पुलिस कप्तान सौरभ के निर्देश पर बड़ी सफलता हाथ लगी है, सारठ थाना क्षेत्र के पुरनी करहैया जंगल में पुलिस ने छापेमारी कर 5 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है, इस कार्रवाई का नेतृत्व डीएसपी राजा कुमार मित्रा ने किया, उनके साथ पुलिस की टेक्निकल टीम और साइबर थाना की टीम भी शामिल रही, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जंगल में घेराबंदी कर इन साइबर अपराधियों को दबोचा, गिरफ्तार आरोपियों के पास से 7 मोबाइल फोन और 8 सिमकार्ड बरामद किए गए हैं, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये सभी आरोपी भोले-भाले लोगों को फोन कर ठगी करने का काम करते थे, पुलिस बरामद मोबाइल और सिमकार्ड के जरिए इनके नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश में जुटी है, पुलिस कप्तान सौरभ ने साफ कहा है कि देवघर जिले में साइबर अपराध को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, लगातार छापेमारी कर ऐसे अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है, फिलहाल पुलिस सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है। Post navigation समाहरणालय के समक्ष एकदिवसीय धरना प्रदर्शन मेड डेंस डेन्टल एंड हेल्थकेयर का भव्य उद्घाटन